- 02 मई 2023
दंतेवाड़ा, 02 मई 2023।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले दूसरे नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 मई 2023 को जिला दन्तेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा में एक साथ आयोजित किया जायेगा। इसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से मामले निराकृत किये जायेंगे।
यह नेशनल लोक अदालत प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जायेंगे। इसके लिये न्यायालय के पीठासीन अधिकारी द्वारा विभिन्न मामलों के पक्षकारों के साथ, जिला अधिवक्ता संघ के साथ, बीमा कम्पनी, विभिन्न बैंक कंपनी, फाइनेंस कम्पनी, बी.एस.एन.एल. विद्युत विभाग, नगर पालिका एवं अन्य के साथ प्री-सिटिंग कर अधिक से अधिक मामले रखने और निराकृत करने का प्रयास किया जा रहा है।
स.क्र./321/रंजीत
दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -
Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798