मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: मरीजों के लिए भोजन, स्वल्पाहार प्रदान करने हेतु निविदा आमंत्रित

 

23 मई तक किया जमा की जा सकती है निविदा

दंतेवाड़ा, 02 मई 2023।

कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय द्वारा विज्ञप्ति अनुसार जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व जे.एस.एस.के. अंतर्गत प्रसूताओं को भोजन एवं नाश्ता प्रदाय करने हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। इस संबंध में उपरोक्त कार्यालय में निविदा प्रपत्र के आवेदन के साथ वैध जी.एस.टी. प्रमाण पत्र तथा निविदा शुल्क रूपये 2000 (दो हजार रू. मात्र) सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के नाम डी.डी./बैंकर्स चेक के रूप में मूलतः प्रस्तुत कर अंतिम तिथि को समय अपरान्ह 05ः30 बजे के पूर्व कार्यालयीन दिवस में प्राप्त किये जा सकते है। निविदा प्रपत्र की विक्रय तिथि 02 मई 2023 से 15 मई 2023 सायं 5ः30 तक,निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई 2023 समय दोपहर 12 बजे तक तथा निविदा खोलने की तिथि 23 मई 2023 समय अपराह्न 04 बजे तक निर्धारित किया गया है। निविदा रजिस्टर्ड डाक के द्वारा ही स्वीकार किया जायेगा, अन्य किसी भी माध्यम से जमा करने पर निविदा स्वीकार नहीं किया जायेगा। निविदा की सूचना दंतेवाड़ा के वेबसाइट "dantewada.nic.in" में भी देखी जा सकती है।

स.क्र./322/रंजीत

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798