- 03 मई 2023
नमकीन एवं मसाला निर्माण फैक्ट्री को जारी किया गया नोटिस
दंतेवाड़ा, 03 मई 2023।
कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सामग्री एवं अन्य उपभोक्ता निर्माण से जुड़ी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इस कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में आज राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा मुख्यालय स्थित सेलेबम मिक्चर प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उक्त प्रतिष्ठान के परिसर में सफाई व्यवस्था तथा अमानक खाद्य सामग्रियों का भंडारण पाया गया इसके अलावा खाद्य पदार्थों के पैकेट में लेबल का अभाव, खाद्य तेल का खुले अवस्था में रखने के अलावा तेल के कई बार उपयोग किए जाने की बात भी सामने आई। इसके साथ ही परिसर में कई खाद्य पदार्थ जैसे- नमकीन मिक्चर, कुरकुरे, खाद्य मसाले, हींग आदि एक्सपायरी दिनांक के पाए गए इस देखते हुए निरीक्षण दल द्वारा इन सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए, साथ ही प्रतिष्ठान में सफाई अव्यवस्था, एवं अनियमितता सुधार हेतु सात दिवस का समय देते हुए नोटिस जारी किया गया।
स.क्र./326/रंजीत
दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -
Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798