मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: फसल व बीज,उर्वरक के भंडारण एवं वितरण तथा कीट व्याधि नियंत्रण व्यवस्था के तहत कंट्रोल रूम स्थापित  

 

दंतेवाड़ा, 04 मई 2023।

कार्यालय उप संचालक कृषि द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार फसल क्षेत्राच्छादन, वर्षा बीज उर्वरक कल्चर कीटनाशक औषधि एवं अन्य आदान सामग्रियों का डबल लॉक तथा सिंगल लॉक केन्द्रों में भंडारण वितरण, गुण नियंत्रण एवं कीट व्याधि नियंत्रण व्यवस्था के साथ-साथ संस्थावार एवं निजी क्षेत्र में भंडारित वितरित आदान सामग्रियों की अद्यतन प्रगति, फसल बोनी की स्थिति एवं अग्रिम धान नर्सरी, धान के बदले अन्य फसलों के क्षेत्राच्छादन की जानकारी समयावधि में वरिष्ठ कार्यालय  की ओर प्रेषित किये जाने हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी के सहायक संचालक कृषि श्री आईएस पैकरा  मोबाइल नंबर (98269-28483) को जिला नोडल अधिकारी बीज/उर्वरक/कीटनाशक,गुण, नियंत्रण, निरीक्षक संबंधित समस्त कार्य जिला स्तर, कृषि विस्तार अधिकारी श्री मोहित राम धनेंद्र मो.नं. (62635-09580) को नियंत्रण कक्ष उप प्रभारी, ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी श्री गैंदसिंह कांगे को नियंत्रण कक्ष सहायक, बीज नियंत्रण कक्ष मो.नं. (70243-08579), ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी श्री परमेश्वर गोरे को नियंत्रण कक्ष सहायक, बीज नियंत्रण कक्ष हेतु मो. नं.(62672-22193), वाहन चालक श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता तथा भृत्य श्री चंद्र गुप्त को सहायक हेतु नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07856 252 360 रहेगा। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में नियंत्रण कक्षा का संचालन किया जाएगा नियंत्रण कक्ष की कार्य अवधि कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अपने विकासखंड के आदान व्यवस्था एवं विभिन्न फसलों पर कीट व्याधि प्रकोप के संबंध में प्रत्येक गुरुवार को ईमेल दूरभाष व्हाट्सएप एप या डाक के द्वारा जानकारी नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध करायेंगे।

स.क्र./329/रंजीत

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798