मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023

सर्वेक्षण के संबंध में ग्रामों में हुआ विशेष ग्राम सभा आयोजन

दंतेवाड़ा, 08 मई 2023।

जिले में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है।इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में दर्ज किए गए सर्वेक्षण के परिवारों की कुल संख्या 56 हजार 576 है साथ ही सर्वेक्षण में सत्यापित हो चुके कुल परिवारों की संख्या 9 हजार 706 दर्ज की गई। जिसमें दंतेवाड़ा अंतर्गत पंजीकरण 16 हजार 621 एवं सत्यापित 1 हजार 579, गीदम अंतर्गत पंजीकरण 17 हजार 258 एवं सत्यापित 3 हजार 316, कटेकल्याण अंतर्गत पंजीकरण 10 हजार 354 एवं सत्यापित 1 हजार 534 तथा कुआकोंडा अंतर्गत पंजीकरण 12 हजार 343 एवं सत्यापित 3 हजार 277 परिवार रहे। सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में जानकारी पर दावा-आपत्ति आमंत्रण व निराकरण के लिए सभी गांवों में 5 मई से विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में प्रगणक और सुपरवाइजर की उपस्थिति, सर्वेक्षण की पूरी अपडेट जानकारी, दावा-आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित विकल्प में सुपरवाइजर द्वारा अपलोड किया जाना, दावा आपत्ति प्राप्त होने पर उन्हें सुपरवाइजर के लिंक में दिए गए विकल्प से अपलोड करना और ग्राम सभा के कार्रवाई विवरण की प्रति अपलोड करने का कार्य किया जाएगा।इसी तरह 15 मई से 18 मई तक दावा-आपत्ति वाले प्रकरणों का संबंधित प्रगणक की उपस्थिति में सुपरवाइजर द्वारा भौतिक रूप से निराकरण और दावा-आपत्ति के प्रकरणों के निराकरण का पंचनामा तैयार कर अपलोड करने की भी कार्यवाही की जाएगी। 18 मई से 25 मई तक दावा-आपत्ति वाले प्रकरणों में किए गए निराकरण के अनुमोदन के लिए पुनः ग्राम सभा का आयोजन कर कार्रवाई पूर्ण करना और दावा आपत्ति के निराकरण के लिए दिए गए विकल्प में ग्राम सभा के कार्रवाई विवरण की प्रति के साथ अपलोड होगी।  

स.क्र./335/रंजीत

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798