मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 04 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों के संबंध में दावा आपत्ति 15 मई तक आमंत्रित  

 

दंतेवाड़ा, 08 मई 2023।

कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना द्वारा प्राप्त जानकारी अुनसार दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्र पोन्दुम पेरमापारा एवं बालूद स्कूलपारा में आंगनबाडी सहायिका के 01-01 पद हेतु आवेदन आमंत्रित करने के पश्चात दिनांक 02 मई 2023 को विहित मूल्यांकन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनो का मूल्यांकन कर मूल्यांकन सूची तैयार की गई है। उक्तानुसार सूची को दावा आपत्ति हेतु प्रकाशित किया जा रहा है। यदि इस संबंध में किसी को दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो दिनांक 15 मई 2023 दिन सोमवार तक एकीकृत बाल विकास परियोजना दंतेवाड़ा में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

स.क्र./337/रंजीत

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798