मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 25 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पर्यावरण जागरूकता के लिए सायकल रैली का आयोजन

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पर्यावरण जागरूकता

रायपुर. 8 मई 2023

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पर्यावरण जागरूकता के लिए सायकल रैली का आयोजनविश्व रेडक्रॉस दिवस पर पर्यावरण जागरूकता के लिए सायकल रैली का आयोजनविश्व रेडक्रॉस दिवस पर पर्यावरण जागरूकता के लिए सायकल रैली का आयोजन

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आज भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा पर्यावरण जागरूकता के लिए सायकल रैली का आयोजन किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, छत्तीसगढ़ के चेयरमैन श्री अशोक अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रायपुर के सिविल लाइन स्थित राजभवन से शुरू होकर सायकल रैली शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक और एमजी रोड होते हुए तेलीबांधा तालाब पहुंची। शहर के अनेक स्कूलों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

विश्व रेडक्रॉस दिवस इस वर्ष ‘एवरीथिंग वी डू कम्स फ्रॉम द हॉर्ट (Everything we do comes from the heart)’ की थीम पर मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने सायकल रैली में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी इस मौके पर मौजूद थे।  
क्रमांक-714/कमलेश