मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 04 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: आवासीय विद्यालय दन्तेवाड़ा में समर कैंप का आयोजन

 

दंतेवाड़ा, 11 मई 2023।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चितालंका दन्तेवाड़ा में समर कैंप का आयोजन किया गया। इस समर कैंप में बच्चों को व्यावसायिक क्षेत्र में जागरूक बनाने के लिए उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण शिक्षकों के द्वारा दिया जा रहा है। कैम्प में बच्चों के व्यक्तिगत गुणों को विकसित करते हुए अलग-अलग प्रकार के प्रशिक्षण सिलाई बुनाई संबधित पायदान, बैग, कपड़ों में रंगाई आदि कुसुमित्रा नाग येस्ट मटेरियल से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां जैसे पुराने न्यूज़ पेपर डब्बे कॉर्ड बोड इत्यादि से गुलदस्ता, झुमर, सामान स्टैंड, पेन स्टैंड, शो पिस इत्यादि बनाना सिखाया गया। इसके अतंर्गत कुमारी रचना शोरी, श्री अजमिल साहु टुमनलाल साहु श्रीमती ज्योति पटेल एवं कुमारी विमला सेठिया के द्वारा डांस संगीत योगा कराटे हिन्दी अंग्रेजी राईटिग चित्रकला कम्प्युटर का प्रशिक्षण एवं विशेष कोचिंग क्लास प्रशिक्षण श्री लम्बोदर मिश्रा व्याख्याता द्वारा दिया गया। कैम्प में इसके अलावा श्रीमती सुमित्रा शोरी अधीक्षिका, श्रीमती ललिता नायर, श्रीमती गायत्री पटेल, का सराहनीय योगदान रहा।

             स.क्र./346/रंजीत

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798