मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 01 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व: मंत्री श्री कवासी लखमा

जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व

रायपुर, 15 मई 2023

उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने जगदलपुर नगर पालिक निगम के राजेंद्र नगर वार्ड में 47.45 लाख रूपए की लागत से बीटी रिनिवल कार्य का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि जगदलपुर शहर विकास के लिए शासन द्वारा पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर में चौतरफा विकास के लिए कई काम मंजूर किए गए हैं। सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढबो नवा जगदलपुर की परिकल्पना साकार हो रही है। शहर को अब तक करोड़ों रुपए की सौगात मिल चुकी है। सरकार ने जो जनता से वादा किया था उसे पूरा कर रही है। शहर की जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है, जिसका हम ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं।

    इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, एमआईसी सदस्य और वार्ड पार्षदगण, विभागीय अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  
क्रमांक: 875/मरकाम