मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 25 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: कलेक्टर श्री नंदनवार ने किरंदुल नगर पालिका क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

अब किरंदुल में भी शुरू होगी शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल

दंतेवाड़ा, 17 मई 2023।

कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के द्वारा आज किरंदुल नगर पालिका क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे विभिन्न विकास कार्यो के विषय में चर्चा करते हुए विभिन्न स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। श्री नंदनवार ने कहा कि दंतेवाड़ा में संचालित शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के तर्ज पर किरंदुल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किया जायेगा। साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी। इस सत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की पहली कक्षा संचालित करने के साथ-साथ अगले सत्र से दूसरी कक्षा प्रारंभ कर दी जाएगी।

कलेक्टर श्री नंदनवार ने किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड स्थित पूर्व केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल बैरक में अस्थाई तौर पर शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में पहली की कक्षा प्रारंभ करने के  दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान बच्चों के लिए नए भवन का निर्माण करने हेतु स्थल का निरीक्षण भी किया गया। इस मौके पर एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स.क्र./364/रंजीत

 

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798