- 20 मई 2023
धमतरी, 20 मई 2023
जिला प्रशासन द्वारा जनपद पंचायत स्तर के विजेता रामायण मंडलियों के मध्य जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 21 मई 2023 को दोपहर 12 बजे से ग्राम बंजारी, विकासखण्ड धमतरी में किया जाएगा। शासन द्वारा जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को 50 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।