- 22 मई 2023
02 जून तक कर सकते है आवेदन
दंतेवाड़ा, 22 मई 2023।
एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम अतंर्गत ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता के रिक्त पद एवं नगर पंचायत गीदम में सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती किया जाना है। जिसमें ग्राम बडे़ सुरोखी में ग्राम सियानार स्कूलपारा में कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत गीदम अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 में पी डब्लू डी पारा में सहायिका के रिक्त पदों पर विभागीय नियमानुसार नियुक्ति की जानी है। इस हेतु संबंधित ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत से इच्छुक सभी आवेदिकाओं से 19 मई से 02 जून 2023 तक कार्यालयीन समय 10 बजे 5ः30 बजे तक बंद लिफाफा, डाक या स्वयं उपस्थित होकर आवेदन निश्चित प्रारूप में कार्यालय परियोजना गीदम में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम में संपर्क कर सकते हैं।
स.क्र./374/रंजीत
दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -
Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798