मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: इंडोर स्टेडियम में चल रहा है ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर  

 

दंतेवाड़ा, 24 मई 2023।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन दन्तेवाड़ा के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी जिले में स्थित विकास खण्ड, गीदम, कुआकोंडा, कटेकल्याण सहित जिला मुख्यालय दन्तेवाड़ा में 30 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इंडोर स्टेडियम दन्तेवाड़ा में किया जा रहा है। ज्ञात हो कि कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में 12 मई से 10 जून तक चलने वाले इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, किक बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, कबड्डी, कैरम, जूडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में खेल विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि प्रशिक्षण में अभ्यास का समय प्रातः एवं सांयकालीन दो-दो घंटा निर्धारित है। जिसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल सामग्री एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है।

स.क्र./380/रंजीत

 

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798