मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

धमतरी : जल संसाधन मंत्रालय के केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने की जल शक्ति अभियान की समीक्षा

धमतरी 25 मई 2023

भारत सरकार, जल मिशन, जल संसाधन, जल शक्ति मंत्रालय के केन्द्रीय नोडल अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता एवं सुश्री मानसी भट्टाचार्य ने आज जिला पंचायत की सभाकक्ष में जल शक्ति अभियान से संबंधित जिला अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जल संवर्द्धन हेतु किए जा रहे कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की। श्री गुप्ता ने जल संवर्द्धन के लिए किए जा रहे कार्यों को और बेहतर करने अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने जिले की भौगोलिक परिस्थिति, जल स्त्रोत, वन आदि के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव, जल संसाधन विभाग, कृषि और उद्यानिकी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
         बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने जिले की भौगोलिक स्थिति, जल स्त्रोतों, कृषि, जल शक्ति के लिए क्रियान्वयन एजेंसी, जल शक्ति अभियान के तहत कार्यों की प्रगति, मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्य, जिले में संचालित जल जीवन मिशन योजना, फील्ड टेस्ट एवं प्रयोगशाला आदि की जानकारी पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के जरिए दी।
    क्रमांक-106/178/अमित