मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

धमतरी : महिलाओं के आत्मविश्वास की वजह बन रहा है गौठान

सफलता की कहानी

 गौठान में गन्ना,  साग-सब्जी उत्पादित कर आर्थिक रूप से सक्षम हो रहीं गाड़ाडीह की जय चण्डी स्व सहायता समूह की महिलाएं

धमतरी, 28 मई 2023

   समूह की अध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी निषाद

प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गौठानों की नींव रखी, जो अब साकार हो रही है। इसका उदाहरण हैं कुरूद विकासखंड के ग्राम गाड़ाडीह की जय चण्डी स्व सहायता समूह की महिलाएं, जो अब आर्थिक सशक्तिकरण की तरफ बढ़ रही हैं।
             समूह की अध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी निषाद बताती हैं कि गोठान की वजह से उनकी समूह को काफी फायदा मिला है।  वे कहतीं हैं कि 12 सदस्यीय उनकी समूह की महिलाएं गौठान में 30 डिसमिल में गन्ना लगाईं हैं। साथ ही साग-सब्जी भी उगा रहे हैं। गन्ने से गुढ़ बनाकर वे अब तक 30 हज़ार रुपए तक शुद्ध मुनाफा भी प्राप्त कर लीं है तथा फिर से गन्ना लगाईं है। इसके अलावा गर्मी का मौसम होने की वजह से बाड़ी में लगीं भाजियां और मौसमी सब्जियां भी हाथों-हाथ बिक रहीं हैं, जिससे समूह को काफी फायदा हो रहा है।
                                                                                                                    

   क्रमांक-122/194/राहुल