मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: 30 मई से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाया जाएगा मिशन लाइफ अभियान अभियान की रूपरेखा की गई निर्धारित

 

दंतेवाड़ा, 30 मई 2023।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 30 मई से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाया जाएगा मिशन लाइफ अभियान चलाया जाएगा। मिशन लाइफ कार्यक्रम हेतु साप्ताहिक एक्शन प्लान के तहत जिला पंचायत मुख्य नगर पालिका एवं जनपद पंचायत के द्वारा 30 मई को संग्रहित कचरे को एस.एल.आर.एम सेंटर पहुंचाने, प्लास्टिक थैली प्रतिबंध की कार्यवाही, 31 मई को घरों से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे का पृथक्करण, सूखे कचरे का पुनः उपयोग हेतु कबाडि़यों को बेचने और गीले कचरे को कम्पोस्ट बनाने संबंधी प्रशिक्षण, बायोमास चूल्हे का उपयोग करने के संबंध में जागरूकता का कार्यक्रम 1 जून को जनसमूह के सहयोग से तालाबों सार्वजनिक स्थल शालाओं की साफ- सफाई, 02 जून को कृषि विभाग द्वारा मृदा हेल्थ एवं जैविक खेती कृषि अवशेषों के उपयोग पशु अपशिष्ट से जैविक खाद के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम 3 जून को शिक्षा विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में ऑनलाइन समर कैम्प कार्यक्रम एवं युवा कॉन्क्लेव सेमिनार का आयोजन 04 जून को कृषि विभाग एवं भूमगादी द्वारा जैविक उत्पाद के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम तथा 05 जून को खेल, पुलिस, जनपद पंचायत, वन विभाग के अंतर्गत ग्राम सभा का आयोजन, चर्चा शपथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की गई समस्त गतिविधियों के विडियों एवं फोटो पोर्टल पर अपलोड करने, सायकल रैली, वृक्षा रोपण इत्यादि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संबंध में संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने बैनर व पोस्टर में मिशन लाइफ से संबंधित ’’मोटो’’ या ’’लोगो’’ के साथ कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करें।

स.क्र./394/रंजीत

 

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798