- 31 मई 2023
धमतरी 31 मई 2023
आगामी वर्षाकाल 2023 में बाढ़ की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अधीक्षक, भू-अभिलेख श्री पी.एल.भूआर्य सहायक नोडल अधिकारी इस कक्ष के प्रभारी अधिकारी होंगे, जिनका मोबाइल नंबर 94241-05860 है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष में एक से 31 अक्टूबर तक संचालित रहेगा।
एक जून से 15 जून तक अलग-अलग पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 06 से दोपहर 02 बजे तक भू-अभिलेख शाखा के सहायक ग्रेड-03 श्री देवेन्द्र पटेल, समाज कल्याण विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री डायमण्ड सोनवानी, नगर सेना धमतरी के श्री लीलाराम और शिक्षा विभाग के भृत्य श्री डोरेलाल साहू की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह दोपहर 02 से रात 10 बजे तक आदिवासी विकास विभाग के सहायक ग्रेड-03 श्री विजय नेताम, शिक्षा विभाग के श्री भूपेन्द्र ठाकुर, नगर सेना के श्री दिलीप तारक और भू-अभिलेख शाखा के भृत्य श्री मनोज सोनी की ड्यूटी लगाई गई है। रात 10 से सुबह 06 बजे तक कृषि विभाग के सहायक ग्रेड-03 श्री कैलाश बारले, जल संसाधन विभाग के श्री उदय राम ध्रुव, नगर सेना के श्री विष्णु ध्रुव और शिक्षा विभाग के भृत्य श्री शिव नारायण साहू की ड्यूटी लगाई गई है।
माह के 15 जून से माहांत तक सुबह 06 से दोपहर 02 बजे तक शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड 02 श्री शिवकुमार पाल, भू-अभिलेख शाखा के सहायक ग्रेड-03 श्री खिलेश कोर्राम, नगर सेना के श्री दिलीप तारक और भू-अभिलेख शाखा के भृत्य श्री अमित ध्रुव की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर दो से रात 10 बजे तक कृषि विभाग के सहायक ग्रेड 03 श्री उमेश बंजारे, कृषि विभाग के चैनमेन श्री गिरीश चन्द्र यादव, नगर सेना के श्री विष्णु ध्रुव और आदिवासी विकास विभाग के भृत्य श्री शशांक वच्छानी की ड्यूटी लगाई गई है। रात 10 से सुबह 06 बजे तक उद्यानिकी विभाग के सहायक ग्रेड 03 श्री जयप्रकाश लोहानी, समाज कल्याण विभाग के श्री कौशल राम साहू, नगर सेना के श्री लीलाराम और उद्यानिकी विभाग के भृत्य श्री रोहन सिंह दीवान की ड्यूटी लगाई गई है। बताया गया है कि शेष कार्यदिवस में संबंधित कर्मचारी अपने मूल कार्यालय में कार्य संपादन करेंगे। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष एक जून 2023 से वर्षा समाप्ति अवधि 31 अक्टूबर तक संचालित रहेगा। संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि आपदा संबंधी सूचनाएं सहायक नोडल अधिकारी को अवगत कराएं, जो अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
क्रमांक-137/209/राहुल