मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 05 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: मुख्यालय में हटाया गया अतिक्रमण  

 

दंतेवाड़ा, 31 मई 2023।

कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार मुख्यालय में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही राजस्व विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त दल द्वारा की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पंचायत कॉलोनी मांझीपदर में दो व्यक्तियों द्वारा तार बाड़ी बनाकर शासकीय भूमि का अतिक्रमण किया गया था। इस क्रम में कार्यवाही करते हुए राजस्व अधिकारियों, तहसीलदार श्रीमती यशोदा केतारप एवं नायब तहसीलदार श्री पंकज बघेल की उपस्थिति में अमले द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया। इसी प्रकार की कार्यवाही सिंचाई कॉलोनी में भी की गई।

स.क्र./399/रंजीत

nstagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798