मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 10 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

सूरजपुर : हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र किया गया वितरण

सूरजपुर/01 जून 2023

जिले में वनों की रक्षा एवं लघु वनोपज संग्रहण हेतु ग्रामीणों को अधिकार प्रदत्त किये जाने की दृष्टि से 169 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत प्रकरण तैयार कर मान्यता पत्र वितरिण किया गया है। जिले में 646 सामुदायिक वन अधिकार पत्र का प्रकरण तैयार कर मान्यता पत्र वितरण किया गया है। जिले में निवासरत् ग्रामीण जन जिन्हें वन अधिकार की पात्रता थी, किन्तु पूर्व में किन्ही कारणों से उनके व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र का दावा निरस्त कर दिया गया था। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर पुनः ऐसे निरस्त प्रकरणों पर पुनः समीक्षा कर 1186 पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण किया गया है।
क्रमांक/249/लोकेश