मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 07 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

दन्तेवाड़ा: एसटी स्वरोजगार योजना, ट्रेक्टर ट्राली योजना एवं महिला सशक्तिकरण हेतु ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित

20 जून तक कर सकते है आवेदन

 

दन्तेवाड़ा, 02 जून 2023।

कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास मर्यादा समिति दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार विभिन्न योजनान्तर्गत अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति के बेरोजगार युवाओं को स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु रियायती दर पर ऋण दिया जाएगा। बैंक परिवर्तित योजना (आदिवासी स्वरोजगार योजना (एसटी), अंत्योदय स्वरोजगार योजना (एससी) से अधिकतम 0.050 हजार, अनुसूचित जनजाति ट्रेक्टर ट्राली योजना से 10.63 लाख, आदिवासी महिला सशक्तिकरण (ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, जनरल स्टोर आदि) से 2 लाख रुपए प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून 2023 तक कार्यालयीन समय में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित संयुक्त जिला कार्यालय भवन के द्वितीय तल में स्थित रूम नं. 213 में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नं. 9340512911, 8305832833 से संपर्क किया जा सकता है।

स.क्र./322/रंजीत

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798