मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 10 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

उत्तर बस्तर कांकेर : ग्राम कोकपुर और ठेमा में 03 जून को जनचौपाल का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर, 02 जून 2023

आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा क्लस्टरवार जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कांकेर विकासखण्ड के ग्राम कोकपुर एवं नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम ठेमा में 03 जून को जनचौपाल आयोजित की जायेगी। ग्राम ठेमा में सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक और ग्राम कोकपुर में दोपहर 01 बजे से सायं 05 बजे तक जनचौपाल का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
क्रमांक/717/सुरेन्द्र ठाकुर