- 02 जून 2023
9 जून तक किए जा सकेंगे नाम निर्देशन
ग्राम पंचायत मैलावाड़ा एवं ग्राम गुड़से में 27 जून को होगा मतदान
दन्तेवाड़ा, 02 जून 2023।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2023 हेतु दिनांक 29.05.2023 को निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार दिनांक 02.06.2023 को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन उपरान्त से 09.06.2023 तक नाम निर्देशन प्राप्त किया जाना, दिनांक 10.06.2023 को संवीक्षा तथा दिनांक 12.06.2023 तक नाम वापसी किया जावेगा। मतदान दिनांक 27.06.2023 तथा सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा दिनांक 30.06.2023 को किया जाएगा। इसके तहत जिले में जनपद पंचायत कुआकोण्डा के ग्राम पंचायत मैलावाड़ा के वार्ड क्रमांक 01 हेतु 01 मतदान केन्द्र जिसमें पुरूष 32 एवं महिला 34 कुल 66 मतदाता तथा जनपद पंचायत कटेकल्याण के ग्राम पंचायत गुड़से के वार्ड क्रमांक 09 हेतु 01 मतदान केन्द्र जिसमें पुरूष 39 एवं महिला 36 कुल 75 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उप निर्वाचन का कार्य सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद पंचायत कुआकोण्डा हेतु श्री महेश कुमार कश्यप प्रभारी तहसीलदार कुआकोण्डा को रिटर्निंग ऑफिसर एवं श्री मोहनीष आनन्द कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुआकोण्डा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा जनपद पंचायत कटेकल्याण हेतु श्री पंकज बघेल, प्रभारी तहसीलदार कटेकल्याण को रिटर्निंग ऑफिसर एवं श्री बलराम ध्रुव मुख्य कार्यपालन अधिकारी कटेकल्याण को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
स.क्र./326/रंजीत
दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -
Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798