- 08 जून 2023
बेमेतरा, 08 जून 2023
कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा के निर्देश पर आगामी मानसून सत्र 2023-24 में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित कक्ष क्रमांक 04 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापना किया गया है, जो 31 अक्टूबर 2023 तक 24 घंटे निरंतर क्रियाशील रहेगा। कोई भी नागरिक आपात स्थिति की सूचना नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर +91-7824222103 पर दे सकते हैं। नियंत्रण कक्ष के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिले के अधिकारी/कर्मचारियों की रोस्टर अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष के लिए प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा श्री भूपेन्द्र जोशी मो.नं. +91-7974370588 को बनाया गया है तथा सहायक प्रभारी अधिकारी अधीक्षक कार्यालय कलेक्टर श्री पवन सिंह परमार मो.नं. +91-9630198250 को बनाया गया है।
समा.क्र.28