- 08 जून 2023
जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग (छ.ग.)
समाचार
नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2023
- व्यय प्रेक्षक नियुक्त
दुर्ग 8 जून 2023/
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के द्वारा श्री सुशील कुमार गजभिये संयुक्त संचालक (वित्त), वित्त अधिकारी स्व. श्री हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, को नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रं. 42 कसारीडीह (पश्चिम) के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उनका मोबाईल नंबर 9300733857 है।
इसी प्रकार श्री देवेन्द्र चौबे उपसंचालक (वित्त) कार्यालय, संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन दुर्ग को वार्ड क्रं. 14 नगर पालिका परिषद अहिवारा हेतु व्यय प्रेक्षक के रूप में निर्दिष्ट किया गया है। उनका मोबाईल नंबर 9425564630 है।