मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 10 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

बलरामपुर : बहादुर कलारिन सम्मान‘‘ हेतु आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर, 09 जून 2023

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ शासन ने महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ‘‘बहादुर कलारिन सम्मान‘‘ देने का निर्णय लिया है। नामित महिला की जानकारी के साथ संचालनालय महिला बाल विकास विभाग रायपुर को भेजने हेतु निर्देश प्राप्त है।
जिले के अंतर्गत ‘‘बहादुर कलारिन सम्मान‘‘ पुरस्कार हेतु निर्धारित पात्रता रखने वाली महिला की 08 जून से 01 माह की अवधि के भीतर समय 5:30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन किया जा सकता है।
सम्पूर्ण जानकारी के लिए कैलाश पैकरा मोबाइल नम्बर +91-9165569548 जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग से कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।
समाचार क्रमांक 332