मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 03 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

सुकमा : बोर्ड परीक्षाओं की पूरक परीक्षा के लिए टाइम टेबल घोषित

सुकमा 09 जून 2023 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की पूरक परीक्षा 6 जुलाई से 14 जुलाई 2023 तक और 12वीं की पूरक परीक्षा 6 जुलाई से 20 जुलाई 2023 तक होगी। सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक  एक ही पाली में परीक्षा होगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परिणाम के तहत कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में पूरक आए हैं। वे पूरक परीक्षार्थी 14 जून 2023 तक पूरक परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ 20 जून 2023 पूरक परीक्षा आवेदन  कर सकते  है।
273./2023