मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 29 नवम्बर 2023
मुख्य समाचार:

सूरजपुर : विभाग ने 15 दिन में किया 53046 पशुओं का टीकाकरण

सूरजपुर, 16 जून 2023

कलेक्टर संजय अर्ग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम के निर्देषन में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. नरेन्द्र सिंह के मागदर्षन में तथा एनजीजीबी नोड़ल अधिकारी डॉ.नृपेन्द्र सिंह के देखरेख में जिले में संचालित 360 गौठानों एवं गौठान ग्रामों में पशु चिकित्सा षिवरों का आयोजन 01 जून 2023 से किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में 01 जून 2023 से 15 जून 2023 तक कुल 234 गोठान एवं ग्राम गौठानों में पशु चिकित्सा षिविर का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें अभी तक कुल 53046 पशुओं में एच.एस. बी.क्यू. का संयुक्त टीकाकरण किया गया है। वही 1534 पशुओं का उपचार तथा 9317 पशुओं का डिवर्मिंग एवं औषधि वितरण किया गया है। इन षिविरों के माध्यम से 9815 किसान लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह बसदेई गौठान में लेयर यूनिट डॉ. विवके प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्षन में प्रतिदिन 560 अण्डों का उत्पादन एवं खोपा गोठान में डॉ. चन्द्रकांत पैकरा के देखरेख में लेयर यूनिट से 480 अण्डे का उत्पादन प्रतिदिन किया जा रहा है।
क्रमांक/348/लोकेष