मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 03 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री नियुक्त 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित 

रायपुर, 06 जुलाई 2023

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना आज छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। 
    अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सलाह पर श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।   

क्रमांक: 1791/सोलंकी