मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 11 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

बीजापुर : पाण्डेमुर्गा से नेलसनार तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण

स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा हुई आसान

बीजापुर, 10 जुलाई 2023

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल (मुख्यमंत्री छ.ग. शासन)  के द्वारा सड़कों का निर्माण हेतु की गई घोषणा के अनुसार जिला बीजापुर के पाण्डेमुर्गा से नेलसनार तक मार्ग निर्माण लम्बाई 3.00 कि.मी. पुल-पुलिया सहित निर्माण हेतु नाबार्ड मद योजनान्तर्गत 324.52 लाख का प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुआ है। डामरीकरण का कार्य 3.00 कि.मी. पुल-पुलिया सहित पूर्ण हो चुका है। मार्ग में डामरीकरण कार्य पूर्ण हो जाने से सुरक्षा बल एवं दूरस्थ अंचल के ग्रामीण लोगों की आवागमन में सुविधा होने के साथ ही साथ मार्गों से जुड़ने वाले समस्त ग्रामों/बसाहटों  के लोग सीधे ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से जुड़ गये है एवं आस-पास के विभिन्न ग्रामों में बिजली, पेयजल एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन पहुंचाने में सुविधा प्राप्त हो रही है। मार्ग का निर्माण हो जाने से दूरस्त अंचल में विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य एवं मूलभूत सुविधा को गति मिल रही है। जिससे क्षेत्र में विकास की गति में तेजी आई है, तथा क्षेत्र के लोगों  को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विभिन्न प्रकार के रोजगार प्राप्त हो रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन में अब सुविधा हो रही है स्कूल, अस्पताल सहित कृषि कार्य के लिए अब आसानी से जिला एवं ब्लाक मुख्यालय तक पहुंच सुनिश्चित हो पा रहा है।