मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 10 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमान चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर, 18 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमान चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने कीे प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि श्री चांडी ने सदैव अपने आप को जनसेवा में समर्पित रखा। अंत समय तक वे जनता की सेवा में सदैव उपलब्ध रहे। उनका जाना देश की राजनीतिक क्षति है जो अपूरणीय है।

क्रमांक- 1987/नूतन