- 18 जुलाई 2023
बीजापुर 18 जुलाई 2023
कार्यालय खनिज संस्थान द्वारा लेखापाल एवं भृत्य पद पर संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी करते हुए 30 जून 2023 तक दावाआपत्ति आमंत्रित किया गया था। प्रस्तुत दावाआपत्ति का निराकरण चयन समिति द्वारा निराकरण किये जाने के उपरांत दावाआपत्ति का विवरण एवं लेखापाल के सभी अभ्यर्थी अपात्र होने के कारण केवल भृत्य पद की अंतिम वरीयता सूची प्रकाशित की गई है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय कलेक्टर एवं जिला पंचायत बीजापुर के सूचना पटल पर एवं जिले के वेबसाईट www.bijapur. gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।