मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 03 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

कोण्डागांव : कलेक्टर श्री सोनी ने समय-सीमा बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा

निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोण्डागांव, 01 अगस्त 2023

कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने मंगलवार को आयोजित समय सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल, ई-समाधान सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त पत्रों के निराकरण के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं पर क्रियान्वयन, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्योंे की गति बढ़ाए जाने पर जोर दिया, जिससे उनका लाभ नागरिकों को शीघ्र प्राप्त हो सके। इस दौरान आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु आवश्यक तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक मुलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किए जाने पर भी जोर दिया। मतदाता जागरुकता के लिए बुधवार को कलेक्टर परिसर से महाविद्यालय तक निकाली जाने वाली बाइक रैली में भी अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होने की अपील की।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री सोनी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिलास्तरीय कार्यक्रम कांेडागांव में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी शासकीय भवनों के साथ ही ऐतिहासिक स्मारकों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही शासकीय भवनों में रोशनी भी की जाएगी। उन्होंने ध्वजारोहण का कार्यक्रम पूरे सम्मान के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलास्तरीय कार्यक्रम में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्तिपूर्ण, लोक संस्कृति को प्रर्दर्शित करने वाली तथा गरिमामय हो। उन्होंने इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व नक्सल हिंसा के शहीदों को और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने की बात भी कही। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकालने तथा शालाओं में खेलकूद, सांस्कृतिक आयोजन और वृक्षारोपण करने के निर्देश भी दिए।
क्रमांक-696/अर्जुन