मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 03 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

बीजापुर : स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन: गांव की महिलाओं के लिए मां और शिशु के स्वास्थ्य का संरक्षण

बीजापुर 10 अगस्त 2023

 जिले में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वास्थ्यपूर्ण शिशु पोषण के फायदों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत गांव की विभिन्न महिलाएं को बीजादूतीर  स्वयंसेवकों द्वारा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में स्तनपान के आदर्शों को समझने का मौका प्राप्त किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों और आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा संचालित गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को स्तनपान के फायदों और सही तरीके के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

बीजादूतीर स्वयंसेवकों द्वारा स्तनपान का महत्व  बताया गया और यह भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए कि शिशु के स्वास्थ्य के लिए शिशु को न्यूनतम छह महीने तक केवल मां का दूध पिलाना चाहिए। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बीजापुर जिले में महिलाएं स्वास्थ्यपूर्ण स्तनपान के महत्व को समझने और अपने शिशु के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए प्रेरित हुई हैं। जिला कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा  के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग  के सहयोग से ब्लॉक भैरमगढ़ में ब्लॉक समन्वयक भारत कराम बीजापुर ब्लॉक में कुमारी हर्षिता पंडा, उसुर ब्लॉक से पूजा तथा भोपालपटनम ब्लॉक में  योहन लटकर  के संचालन मे बीजादूतीर स्वयंसेवकों द्वारा गांव की महिलाएं को स्वास्थ्य और पोषण के मामले में सक्षम होने की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं।