- 25 अगस्त 2023
शिकायत निवारण हेतु नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07786-242481 किया गया जारी
कोण्डागांव, 25 अगस्त 2023
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के पूर्व तैयारी हेतु जिला स्तरीय आबकारी नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में कोण्डागांव के आम नागरिकों द्वारा अवैध मदिरा एवं मदिरा दुकानों से संबंधित शिकायतों को सूचित किया जा सकता है। सभी शिकायतों का नियंत्रण कक्ष द्वारा त्वरित निराकरण किया जायेगा। इस हेतु नियंत्रण कक्ष दूरभाष नम्बर 07786-242481 को जारी किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष सप्ताह में प्रतिदिन 24 घण्टे संचालित किया जायेगा।
क्रमांक-744/गोपाल