मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 11 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

बीजापुर : मतदान केन्द्रों के शिफ्टिंग के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न

बीजापुर 06 सितम्बर 2023

आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2023 हेतु सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जांच एवं समीक्षा कर 72 मतदान केन्द्रों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार की गयी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वाष्णैर्य की उपस्थिति मे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुआ जिसमें शिफ्ट किए जाने वाले मतदान केंद्रों की  सूची सभी दलों को अवलोकनार्थ दी गयी है। उक्त शिफ्टींग के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने शिफ्ट किये जाने वाले मतदान केन्द्रो की जानकारी दी उन्हे कहां शिफ्ट किया जा रहा है। इसकी जानकारी भी दी शिफ्ट किये जाने का कारण भी मतदान केन्द्रवार स्पष्ट किया। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ईआरओ द्वारा दावाआपत्तियां प्राप्त करने की तिथि के संबंध में जानकारी दी। जिन दलों ने बीएलए की सूची नही दी है उन्हे बीएलए की सूची प्रदाय करने का आग्रह किया गया। पुनरीक्षण के दौरान  सहयोग का आग्रह किया गया। मोरमेड़ .2 को शिफ्ट सूची से विलोपित किया गया। ताकीलोड़ को चिहिका में शिफ्ट करने का सुझाव दिया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुझाव का आग्रह किया गया। 26 कांडलापर्ती को उल्लूर में शिफ्ट करने का सुझाव दलो द्वारा दिया गया। दलो द्वारा सभी मतदान केन्द्रों  को शिफ्ट करने पर सहमति दी। कई मतदान केन्द्र जो पहले शिफ्ट किया गया था किंतु इस बार शिफ्ट नहीं कर रहे है इसकी  भी समीक्षा की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था आदि की जानकारी के साथ दलो की शंकाओ का निराकरण किया। विशेष शिविर की जानकारी भी दी गयी। 72मतदान केन्द्रों की सूची में 80 मोरमेड़ को यथावत रखने 124 ताकीलोड को चिहिका में शिफ्ट 26 कांडलापर्ती को भोपालपटनम के स्थान पर उल्लूर में शिफ्ट करने के सुझाव पर सहमती दी। इस प्रकार कुल 72 मतदान केन्द्रों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किये जाने हेतु सभी मान्यता प्राप्त दल एवं क्षेत्रीय दल ने सहमति दी। दलो ने 72 मतदान केन्द्र को शिफ्ट करने की अभिस्वीरत के साथ हस्ताक्षर किये।