मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 11 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

बीजापुर : खरीफ वर्ष 2023-24 हेतु आवेदन 31 अक्टूबर 2023 तक

बीजापुर 06 सितम्बर 2023

खरीफ वर्ष 2023-24 में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है। इस बार धान खरीदी में पारदर्शिता लाने के मंशा से शासन द्वारा   Adhar Based Authentication  बॉयोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से धान खरीदी करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रणाली में किसान धान विक्रय के दौरान खरीदी केन्द्र में स्वयं उपस्थित होकर या उनके द्वारा नामित नामिनी के माध्यम से बायोमेट्रिक आधारित खरीद प्रणाली के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया जा सकेगा। इस प्रणाली के लिए किसानों को किसान पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर 2023 तक  अपने नजदीकी लेम्पस ध्धान खरीदी केन्द्र में स्वयं का एवं अपने द्वारा नामित सदस्य माता दृपिता, पति.पत्नी, पुत्र-पुत्री, दामाद,  पुत्रवधु, सगा भाई - बहन एवं अन्य करीबी रिश्तेदार का आधार नम्बर उपलब्ध कराना होगा।
जिस हेतु जिला प्रशासन ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु आवश्यक तैयारियां शुरू दी है। इसी तर्ज पर जिले में नवीन किसानों का पंजीयन एवं रकबा संशोधन का कार्य शुरू हो चुका है जिसकी समय-सीमा शासन द्वारा 31 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित की गयी है। निर्धारित अवधि में किसान अपने नजदीकी लेम्पस ध्धान खरीदी केन्द्र में आवश्यक दस्तावेज के साथ धान विक्रय हेतु अपना पंजीयन एवं रकबा संशोधन करा सकते हैं।