- 19 सितम्बर 2023
कवर्धा, 19 सितंबर 2023
छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक अकबर भाई ने प्रदेश सहित कबीरधाम जिले की माताओं-बहनों को पवित्र तीजा-पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर भाई ने अपने बधाई संदेश में इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की है। अकबर भाई ने सभी तीज हारिन माताओं और बहनों के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व का अपना विशेष महत्व है। महिलाओं द्वारा हरतालिका तीजा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। माताएं-बहनें तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करूभात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं।
अकबर भाई ने कहा की मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार,छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा, छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संर्वधन के लिए प्रदेश में हरेली, तीजा, भक्त माता कर्मा जयंती, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस के दिन न केवल सार्वजनिक अवकाश की शुरूआत की है, बल्कि इन लोक पर्वों के महत्व से आने वाली पीढ़ी को जोडऩे के लिए जन सहभागिता से पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
समाचार क्रमांक-1190/गुलाब डड़सेना/ढाले