मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 07 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : मुख्यमंत्री 21 सितम्बर को भिलाई में ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ में होंगे शामिल

रायपुर, 20 सितम्बर 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 सितम्बर को भिलाई के सेक्टर-06 स्थित जयंती स्टेडियम में दोपहर 1 बजे ‘‘महिला समृद्धि सम्मेलन’’ में शामिल होंगे। श्रीमती प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि होंगी।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल पूर्वान्ह 11.45 बजे अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर 1.00 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ शामिल होंगे। श्री बघेल शाम 6.00 बजे होटल बेबीलोन में ‘बुत मरते नहीं’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

क्रमांक: 3273/सोलंकी