मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 10 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : नारा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.73 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, 21 सितम्बर 2023

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-आरंग की कोल्हान नाले पर नारा एनीकट निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 73 लाख 66 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को 50 हेक्टेयर क्षेत्र में और सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

क्रमांकः3287/चौधरी