मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 10 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : कोल्हान नाले पर नारा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर, 22 सितम्बर 2023

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-आरंग की कोल्हान नाले पर नारा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 73 लाख 66 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना निस्तारी, भू-जल संवर्धन, पेयजल एवं कृषकों के स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग द्वारा मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को योजना का कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

क्रमांकः-3314/चतुर्वेदी