- 26 सितम्बर 2023
रायपुर, 26 सितम्बर 2023
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा मुंगेली जिले के मनियारी जलाशय के डी-1 शाखा नहर में पक्के कार्यों का जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 75 लाख 75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। योजना का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को 129 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी।
क्रमांक-3396/चौधरी