मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 29 नवम्बर 2023
मुख्य समाचार:

उत्तर बस्तर कांकेर : आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 सितम्बर 2023

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिये गये प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने से मृत्यु होने के दो प्रकरणों के लिए चार-चार लाख रूपये की मान से आठ लाख रूपये की सहायता राषि स्वीकृत किये हैं। बांदे तहसील के ग्राम मरोड़ा निवासी 65 वर्षीय श्रीमती दसरी तोप्पा की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित नोहरू तोप्पा और नेवरू तोप्पा के लिए चार लाख रूपये और पखांजूर तहसील के ग्राम पी.व्ही. 25 रामकृष्णपुर निवासी 62 वर्षीय श्रीमती जमुना विष्वास की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित कार्तिक विश्वास के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राषि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार द्वारा हितग्राही के बैंक खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया जायेगा।

क्रमांक/1310/सिन्हा