मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 06 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : मझवानी जलाशय योजना के कार्य के लिए 1.83 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, 03 अक्टूबर 2023

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बिलासपुर जिले के मझवानी जलाशय योजना के बांध एवं नहर का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक  करोड़ 83 लाख 31 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर  को प्रदान की गई है। योजना का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को कुल 82 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी।

क्रमांक: 3560/चौधरी